फ़ॉलोअर

बुधवार, 6 सितंबर 2017

ये चादर है मैली- पुरानी, बदल दे....राजेश रेड्डी

मेरी ज़िंदगी के मआनी बदल दे
खु़दा इस समुन्दर का पानी बदल दे

कई बाक़ये यूँ लगे, जैसे कोई
सुनाते-सुनाते कहानी बदल दे

न आया तमाम उम्र आखि़र न आया
वो पल जो मेरी ज़िंदगानी बदल दे

उढ़ा दे मेरी रूह को इक नया तन
ये चादर है मैली- पुरानी, बदल दे

है सदियों से दुनिया में दुख़ की हकूमत
खु़दा! अब तो ये हुक्मरानी बदल दे

-राजेश रेड्डी

7 टिप्‍पणियां:

  1. शानदार लाज़वाब गज़ल ....वाह्ह्ह👌👌
    सारे शेर एक से बढकर एक उम्दा👍👍👍

    जवाब देंहटाएं
  2. वाह ! नवीनता का दर्शन कराती व्यापक संदेश देती बेहतरीन ग़ज़ल।

    जवाब देंहटाएं
  3. बेहतरीन श़ेर..
    है सदियों से दुनिया में दुख़ की हकूमत
    खु़दा! अब तो ये हुक्मरानी बदल दे
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  4. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शुक्रवार (07-09-2017) को "सत्यमेव जयते" (चर्चा अंक 2721) पर भी होगी।
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    जवाब देंहटाएं
  5. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शुक्रवार (08-09-2017) को "सत्यमेव जयते" (चर्चा अंक 2721) पर भी होगी।
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    जवाब देंहटाएं
  6. आपकी कविता बहुत बढ़िया है.
    आप इस ब्लॉग को भी अवश्य देखें और अपनी राय दें.
    Hindi Success- Popular Hindi Website
    कविता, कहानी, प्रेरणादायक लेख तथा सुविचार और शायरी. हिंदी की लोकप्रिय वेबसाइट. अनिल साहू वेबसाइट.
    www.hindisuccess.com Best Hindi website by Mr. Anil Sahu.
    Anil Sahu, Teacher, Writer and Blogger.
    Follow On Facebook: www.facebook.com/AnilSahuSir
    Google Plus: www.plus.google.com/+AnilSahu1

    जवाब देंहटाएं

14...बेताल पच्चीसी....चोर क्यों रोया

चोर क्यों रोया और फिर क्यों हँसते-हँसते मर गया?” अयोध्या नगरी में वीरकेतु नाम का राजा राज करता था। उसके राज्य में रत्नदत्त नाम का एक सा...