बारिश आई चलो नहाएं,
इस बारिश में धूम मचाएं,
काले बादल घनघोर घटाएँ,
बारिश आई चलो नहाएं |
अपने सखी सखा संग खेल,
हम आनंद उठाएंगे,
इस बारिश में डूब - डूब कर,
गीत प्यार का गाएंगे,
मज़ा लें इसका सारे बच्चे,
आओ उन्हें बुलाएं,
काले बादल घनघोर घटाएँ,
बारिश आई चलो नहाएं |
देखो - देखो कितने पक्षी,
होकर गीला आए हैं,
मस्ती में ये झूम रहे हैं,
लगता ख़ूब नहाए हैं,
हम भी इनसे कम नहीं हैं,
आओ इन्हें दिखाएं,
काले बादल घनघोर घटाएँ,
बारिश आई चलो नहाएं |
बारिश में नहाने के बाद,
साफ पानी से नहाओ,
करके अपनी मस्ती पूरी,
घर पर लौट आओ,
मार ना हमको कर डालें,
जो ठंडी चलें हवाएं,
काले बादल घनघोर घटाएँ,
बारिश आई चलो नहाए |

